हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शेख़ इब्राहीम ज़कज़ाकी ने ब्रिटेन से आए उन ज़ायरों से मुलाक़ात की, जो आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनेई की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईरान आए थे। उन्होंने इस्लाम की सही शिक्षाओं को दुनिया तक पहुँचाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।यह मुलाक़ात शुक्रवार को मशहद में उनके निवास स्थान पर हुई।
शेख़ ज़कज़ाकी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा,आप अच्छाई के राजदूत बनें और इस्लाम के सही और असली संदेश को लोगों तक पहुँचाएँ।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों की ज़िम्मेदारी है कि वे दुनिया के सामने इस्लाम का वास्तविक चेहरा पेश करें। इसके लिए उन्हें अल्लाह की शिक्षाओं, इस्लामी एकता, न्याय, आध्यात्मिकता और प्रतिरोध के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए अधिक प्रयास करना चाहिए।
यह मुलाक़ात अत्यंत आत्मीय और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनेई की शहादत पर ईरानी जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की और शहीदों के मार्ग पर चलने तथा इस्लाम-ए-नाब-ए-मुहम्मदी (स.) के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने के अपने संकल्प को दोहराया।
आपकी टिप्पणी